Samastipur:2627 मतदान पदाधिकारियों को विधानसभा चुनाव को ले मिला प्रशिक्षण

आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारियों को लेकर संत कबीर महाविद्यालय में पीठासीन पदाधिकारी और प्रथम मतदान पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया.

समस्तीपुर . आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारियों को लेकर संत कबीर महाविद्यालय में पीठासीन पदाधिकारी और प्रथम मतदान पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण का उद्देश्य स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करना है. प्रशिक्षण दो पालियों में संपन्न हुआ. पहली पाली में 1333 और दूसरी पाली में 1304 मतदान पदाधिकारियों ने भाग लिया. इस तरह कुल 2627 मतदान पदाधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया की बारीकियां सिखायी गयी. प्रशिक्षण के दौरान मॉक पोल का अभ्यास, ईवीएम की सीलिंग प्रक्रिया, विभिन्न प्रपत्रों का संधारण विशेष रूप से समझाया गया. सभी पदाधिकारियों को प्रपत्र 17-सी भरने का अभ्यास कराया गया. प्रशिक्षण के क्रम में सभी प्रतिभागियों की एक परीक्षा भी ली गई ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उन्होंने सभी जानकारियों को सही ढंग से हासिल की है. प्रशिक्षण का संचालन नोडल पदाधिकारी प्रशिक्षक कोषांग सह बंदोबस्त पदाधिकारी विजय कुमार, डीपीओ प्रेम शंकर झा, डीपीओ एमडीएम सुमित सौरभ ने किया. वहीं मुख्य मास्टर ट्रेनर सतीश कुमार यादव के साथ मास्टर ट्रेनर तनवीर आलम, मंगलेश कुमार, अंजनी कुमार पांडे, कुमार लोकाशीश, पवन शंकर भारद्वाज, कपिलेश्वर कुमार और अनुपम कुमार सिन्हा ने अधिकारियों को प्रशिक्षित किया. सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी अजय कुमार ठाकुर, राजस्व अधिकारी दिलीप कुमार सिंह और प्रधान लिपिक संतोष कुमार चौधरी ने प्रशिक्षण कार्य में सहयोग किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ranjeet thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >