तोरपा की टीम सात विकेट से विजयी

खूंटी. खूंटी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित ए डिवीजन में बुधवार को टीसीए तोरपा और जेसीए इ के बीच मैच हुआ. जिसमें तोरपा की टीम सात विकेट से

खूंटी. खूंटी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित ए डिवीजन में बुधवार को टीसीए तोरपा और जेसीए इ के बीच मैच हुआ. जिसमें तोरपा की टीम सात विकेट से विजयी हुई. जेसीए इ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 45 ओवर में 193 रन बनाये. जिसमें सर्वाधिक प्रियांशु केसरी ने 86 रन बनाये. वहीं प्रशांत कुमार और मजहर खान ने 11-11 रन का योगदान दिया. गेंदबाजी में तोरपा की ओर से दीपक कुमार सिंह ने तीन, अनीश होरो, उदय राजपूत ने दो-दो विकेट और नीरज कुमार ने एक विकेट लिये. लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीसीए तोरपा की टीम 32 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 194 रन बना लिये. जिसमें सर्वाधिक नीरज कुमार ने 71 रन का पारी खेला. वहीं उदय राजपूत ने 61, आर्यन ने 25 और अभिषेक सिंह ने 12 रन का योगदान दिया. गेंदबाजी में जेसीए इ की ओर से अदनान, पिंटू, अश्विनी ने एक-एक विकेट लिया. इस मैच का प्लेयर ऑफ द मैच उदय राजपूत को दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >