मधुबन . थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से पुलिस तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस पूछताछ व आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. थानाध्यक्ष संजीव मौआर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों मधुबन थाना कांड संख्या 85/24 में मारपीट के आरोपित डीहूटोला निवासी कृष्णनंदन सहनी, वारंटी गोमाघाट निवासी सुखाड़ी राम, शराब तस्करी कांड में पीपरा थाना कांड संख्या 74/23 में आरोपी रूपेश कुमार कुमार को गिरफ्तार किया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
