होली में असामाजिक तत्वों पर रहेगी पैनी नजर

होली पर्व को लेकर दुर्गावती थाने में हुई शांति समिति की बैठक

होली पर्व को लेकर दुर्गावती थाने में हुई शांति समिति की बैठक दुर्गावती. गुरवार को स्थानीय थाना परिसर में पुलिस-प्रशासन द्वारा होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में थानाध्यक्ष गिरीश कुमार, अंचलाधिकारी सदानंद कुमार व अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे. बैठक के दौरान प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में आगामी होली पर्व को लेकर शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु वरीय पदाधिकारियों के गाइडलाइन व दिशा-निर्देशों का पालन करने पर बल दिया गया. थानाध्यक्ष गिरीश कुमार ने बताया कि अश्लील गाने व डीजे बिल्कुल नहीं बजाना है. डीजे पर पूर्ण रूप से पाबंदी रहेगी. होली के दौरान असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जायेगी. किसी के द्वारा अशांति फैलाने की कोशिश की गयी तो उसके विरुद्ध ठोस कार्रवाई की जायेगी. बैठक में सरपंच प्रतिनिधि राजेन्द्र गुप्ता, कन्हैया यादव, मुन्ना ठाकुर, राजेश राम सहित कई लोग मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >