युवक को पकड़ पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा

हरदिया में चोर-चोर कह ग्रामीणों ने छह लोगों को खदेड़ा

हरदिया में चोर-चोर कह ग्रामीणों ने छह लोगों को खदेड़ा प्रतिनिधि, रजौली. स्थानीय थाना क्षेत्र के पुरानी हरदिया गांव में गुरुवार की देर रात्रि ग्रामीणों को चोर-चोर का हल्ला सुनाई दिया. भाग रहे पांच-छह लोगों में ग्रामीणों ने अंधेरे में एक युवक को पकड़ लिया और खंभे में बांधकर जमकर पिटाई कर दी. सुबह में पुलिस को सूचना देकर उनके हवाले कर दिया. पुरानी हरदिया निवासी उमेश राजवंशी की पत्नी रीता देवी ने बताया कि वे अपने परिजनों के साथ घर में सोई हुई थी. इसी बीच रमडीहा गांव के दर्जनों लोग हल्ला करते मुहल्ले में चोर घुसने की बात बोल रहे थे. मुहल्ले के सभी लोग जागे एवं भाग रहे पांच-छह लोगों में से एक युवक को खदेड़ कर पकड़ लिया. गांव के लोग युवक को पकड़ मारपीट करने लगे और सुबह होने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देकर बुलाया एवं चोर को पुलिस के हवाले कर दिया. इस बाबत थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि ग्रामीणों से मिली सूचना के आलोक में थाने में पदस्थापित एएसआइ अमित कुमार को पुलिस बलों के साथ पुरानी हरदिया भेजा गया. पुलिस गंभीर रूप से जख्मी हालत में एक युवक को हिरासत में लेकर इलाज कराने अनुमंडलीय अस्पताल ले गयी. अस्पताल में ड्यूटी पर रहे चिकित्सक ने बताया कि युवक बुरी तरह घायल है और एक हाथ भी टूटा हुआ है, जिसका प्राथमिक इलाज कर जरूरी दवाइयां दी गयी हैं. इस बाबत थानाध्यक्ष ने बताया कि इलाजरत घायल युवक विक्षिप्त प्रतीत हो रहा है. इलाज के बाद युवक से पूछताछ के बाद अग्रेतर कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: KR MANISH DEV

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >