मंत्री लेशी सिंह से मिलकर शिक्षकों ने वेतन निर्धारण की रखी मांग

शिक्षक दिवस

पूर्णिया. शिक्षक दिवस के अवसर पर बिहार संयुक्त शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष दीपक सिंह भदौरिया के नेतृत्त्व में जिला कमेटी एक शिष्टमंडल मंत्री लेशी सिंह से मिल कर ज्ञापन सौंपा. मंत्री को दिए गए मांग पत्र में विशिष्ट शिक्षकों का जल्द वेतन निर्धारण एवं नियोजित से विशिष्ट,विद्यालय अध्यापक,प्रधान शिक्षक में गए शिक्षकों के सेवा निरंतरता का मांग पत्र समर्पित किया गया. जिलाध्यक्ष भदौरिया ने मंत्री को बताया कि विशिष्ट शिक्षकों का वेतन निर्धारण नही होने से शिक्षकों को 8 से 15 हजार प्रतिमाह वेतन कम मिल रहा है. जिस कारण शिक्षकों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने बताया कि नियोजित से विशिष्ट शिक्षक, विद्यालय अध्यापक, प्रधान शिक्षक बने शिक्षकों को उनके पूर्व के वर्षों किए सेवा का लाभ सेवा निरंतरता के रूप में मिलना चाहिए ताकि शिक्षकों का वरीयता बना रहे. समस्याओं अवगत होने के बाद मंत्री लेसी सिंह ने शिक्षा मंत्री से बात की एवं समस्या का निदान का भरोसा दिया है. इस मौके पर शिष्टमंडल में जिला सचिव जितेंद्र कुमार, जिला संगठन सचिव नितेश कुमार, जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार कुशवाहा, मो. आज़ाद हुसैन अंसारी, जिला संयुक्त सचिव नवीन कुमार पासवान, पंकज कुमार राय, संतोष कुमार, बबलू कुमार साह, मन्नू शेखर आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

ARUN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >