पर्स छीनने के दौरान शिक्षिका को अपराधियों ने चलती ऑटो से घसीटा, घायल

Teacher injured after being dragged from a moving auto-rickshaw

: अहियापुर थाना क्षेत्र के झपहां ओवरब्रिज की घटना : बाइक सवार दो अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम : जख्मी शिक्षिका का निजी अस्पताल में कराया गया इलाज संवाददाता, मुजफ्फरपुर अहियापुर थाना क्षेत्र के झपहा ओवरब्रिज पर बुधवार की शाम अपराधियों ने पर्स छिनतई के दौरान शिक्षिका मेघा को चलती ऑटो से नीचे घसीट दिया. घटना में वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. वारदात के समय पीड़ित शिक्षिका जमालाबाद स्थित राजकीयकृत मनोरमा हाइस्कूल से घर लौट रही थी. अपराधियों के द्वारा छीने गए पर्स में 11वीं कक्षा के बच्चों का पंजीयन शुल्क का 10 हजार नकदी, आवश्यक कागजात, मोबाइल फोन आदि था. घटना के बाबत पीड़िता ने अहियापुर थाने में बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. घायल शिक्षिका मेघा ने पुलिस को बताया कि वह नगर थाना के चंदवारा के आजाद रोड की रहने वाली है. वर्तमान में वह अहियापुर के जलालाबाद स्थित राजकीयकृत मनोरमा हाइस्कूल में पदस्थापित हैं. वह शाम करीब 5:30 बजे स्कूल से ऑटो में सवार होकर घर लौट रही थी. इसी दौरान झपहा ओवरब्रिज पर मंगल स्थान के पास पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उनका बैग झपट लिया. बैग पकड़ने होने के कारण अपराधियों ने ऑटो से नीचे घसीट दिया और वह सड़क पर गिरकर घायल हो गयी. घटना के बाद अपराधी मेडिकल ओवरब्रिज की ओर फरार हो गए. शिक्षिका मेघा ने बताया कि बैग में कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों का पंजीकरण शुल्क करीब 10 हजार रुपये, एक स्मार्टफोन और कई जरूरी कागजात थे. अहियापुर थानेदार रोहन कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: CHANDAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >