Sports : रांची जोन बना ओवरऑल चैंपियन

सीआइएससीइ रीजनल एथलेटिक मीट 2025 का समापन रांची. खेलगांव में आयोजित तीन दिवसीय सीआइएससीइ रीजनल एथलेटिक मीट गुरुवार को संपन्न हो गयी. मीट में पूरे झारखंड से लगभग 900

सीआइएससीइ रीजनल एथलेटिक मीट 2025 का समापन रांची. खेलगांव में आयोजित तीन दिवसीय सीआइएससीइ रीजनल एथलेटिक मीट गुरुवार को संपन्न हो गयी. मीट में पूरे झारखंड से लगभग 900 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. अधिक अंक और पदक जीत कर रांची जोन ओवरऑल चैंपियन बना. मुख्य अतिथि जेएसएसपीएस के सीइओ नवीन कुमार झा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया. सीआइएससीइ रांची जोन के जोनल को-ऑर्डिनेटर सह संत जेवियर स्कूल डोरंडा के प्राचार्य फादर फूलदेव सोरेंग ने विजेताओं को बधाई. सीआइएससीइ बिहार-झारखंड रीजन के प्रिंसिपल स्पोर्ट्स को-ऑर्डिनेटर सह बिशप वेस्टकॉट बॉयज स्कूल नामकुम के प्रिंसिपल जेजे एडविन ने नेशनल एथलेटिक मीट में जानेवाली टीम की घोषणा की. बिशप वेस्टकॉट गर्ल्स स्कूल नामकुम की प्राचार्या एन जैकब्स, बिशप स्कूल बहूबाजार के प्राचार्य आइए जैकब, बिशप वेस्टकॉट गर्ल्स स्कूल डोरंडा की प्राचार्या जे एडविन, सेंट एंथोनी स्कूल डोरंडा के प्राचार्य सीए फ्रांसिस, फादर शाजी, फादर मनोज कुल्लू सहित कई स्कूल के प्राचार्य शामिल हुए. ये चुने गये बेस्ट एथलीट – बॉयज ग्रुप अंडर-14 : अंकुर उरांव, रांची जोन अंडर-17 : असीम तिग्गा, रांची जोन अंडर -19 : अश्रित कच्छप, रांची जोन गर्ल्स ग्रुप अंडर- 14 : नीलाक्खी गोराय, धनबाद जोन अंडर- 17 : कोमल कुमारी, जमशेदपुर जोन अंडर- 19 : श्रेया कुमारी, जमशेदपुर जोन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PUJA KUMARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >