संपूर्ण कांवरिया मार्ग में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा का विशेष इंतजाम

प्रतिनिधि, कटोरिया. श्रावणी मेला 2024 में बाबाधाम की यात्रा करने वाले कांवरियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी डाॅ सत्यप्रकाश ने शनिवार को कांवरिया पथ का निरीक्षण किया. इस दौरान

प्रतिनिधि, कटोरिया. श्रावणी मेला 2024 में बाबाधाम की यात्रा करने वाले कांवरियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी डाॅ सत्यप्रकाश ने शनिवार को कांवरिया पथ का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने जिला नियंत्रण कक्ष सहित अस्थायी थाना व पुलिस कैंप के लिए चयनित स्थलों की जानकारी ली. सुरक्षा बलों के आवासन सहित अन्य कई इंतजामों की भी समीक्षा की. एसपी ने कहा कि श्रावणी मेला में संपूर्ण कांवरिया मार्ग में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा का विशेष इंतजाम रहेगा. ताकि श्रद्धालु दिन-रात निर्भिक होकर यात्रा कर सकें. मौके पर एसडीपीओ राजकिशोर कुमार, कटोरिया इंस्पेक्टर बबलू कुमार, कटोरिया थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय, अवर निरीक्षक सुभाष पासवान आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >