सात किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

रविवार को 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बथनाहा की विशेष नाका टीम ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया.

जोगबनी. रविवार को 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बथनाहा की विशेष नाका टीम ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया. जानकारी अनुसार बाह्य सीमा चौकी डी समवाय कुशमाहा के अंतर्गत कुशमाहा गांव में भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 176/1 के समीप भारतीय क्षेत्र के लगभग 1.5 किलोमीटर दूरी पर तस्करी का मादक पदार्थ को जब्त किया गया. इस दौरान टीम ने 07 किलो गांजा बरामद किया. जिसे नेपाल से भारत की ओर लाया जा रहा था. कार्रवाई के दौरान एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया. एसएसबी के अधिकारी ने गिरफ्तार तस्कर से आवश्यक पूछताछ व कागजी कार्रवाई के बाद जोगबनी थाना को सुपुर्द कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >