18 लीटर देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

जिलेबिया मोड़ थाना क्षेत्र के श्रीनगर नहर के पास से पुलिस ने 18 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

बेलहर. जिलेबिया मोड़ थाना क्षेत्र के श्रीनगर नहर के पास से पुलिस ने 18 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस गश्ती के क्रम में श्रीनगर नहर के पास एक बाइक सवार व्यक्ति को प्लास्टिक का डब्बा लेकर जाते हुए देखा. इसके बाद उसे पूछताछ करने के लिए रोका गया तो उसने भागने का प्रयास किया. इसके बाद पुलिस बल के द्वारा उसे पकड़ कर पूछताछ की गयी व उसके मोटरसाइकिल पर बंधे प्लास्टिक के डब्बे की जांच की गयी तो उसमें 18 लीटर देसी महुआ शराब पाया गया. पुलिस ने शराब के साथ बाइक को जब्त कर शराब ले जा रहे श्रीनगर गांव के प्रकाश मरांडी को गिरफ्तार कर थाना लाया. जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया. थानाध्यक्ष राजू कुमार ठाकुर ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Abhay Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >