Sitamarhi :अग्नि पीड़ितों को चेक के जरिये मिले 20-20 हजार रुपये

Sitamarhi : पुपरी. अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित डीसीएलआर के प्रकोष्ठ में शनिवार को चार अग्नि पिडि़त परिवार के बीच राहत राशि की चेक का वितरण किया गया. डीसीएलआर डॉ

Sitamarhi : पुपरी.

अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित डीसीएलआर के प्रकोष्ठ में शनिवार को चार अग्नि पिडि़त परिवार के बीच राहत राशि की चेक का वितरण किया गया. डीसीएलआर डॉ आनंद कुमार व सीओ रामकुमार पासवान द्वारा प्रखंड क्षेत्र के बौरा बाजीतपुर पंचायत अंतर्गत शाहजहांपुर निवासी जगदीश मंडल, रानी देवी, संतोष मंडल एवं बिरौली निवासी ज्योति देवी को राहत राशि के रूप में 20-20 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया. डीसीएलआर ने बताया कि इस दुख की घड़ी में सरकार सभी अग्नि पिडि़त के साथ खड़ी है. मौके पर राजस्व कर्मचारी सुमन कुमार समेत अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RATIKANT JHA

RATIKANT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >