एसआईआर: निर्धारित तीनों प्रपत्र में मिला 84302 दावा-आपत्ति

एसआईआर: निर्धारित तीनों प्रपत्र में मिला 84302 दावा-आपत्ति

– बैठक में राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों को दी गयी जानकारी कटिहार अर्हता तिथि 01-07-2025 के आधार पर निर्वाचक सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण, 2025 के क्रम में सोमवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा सभी राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्ष, सचिव व संबंधितप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की. बैठक में बताया गया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अवधि में दिनांक 24-06-2025 से दिनांक 31-07-2025 तक प्रपत्र छह 14973, प्रपत्र सात 1792 एवं प्रपत्र आठ 13278 प्राप्त हुआ है. प्रारूप प्रकाशन के पश्चात दिनांक 01-08-2025 से दिनांक 31-08-2025 तक प्रपत्र छह 25371, प्रपत्र सात 17754 एवं प्रपत्र आठ 11134 दावा / आपत्ति प्राप्त हुआ है. इस प्रकार कुल 40344 प्रपत्र छह, 19546 प्रपत्र सात एवं 24412 प्रपत्र आठ में दावा-आपत्ति प्राप्त हुआ है. प्राप्त सभी दावा-आपत्ति को निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के द्वारा नियमानुसार निष्पादन की कार्रवाई की जा रही है. दावा-आपत्ति निष्पादन के क्रम में सभी निर्वाचक निबंधन पदधिकारी द्वारा प्रपत्र नौ, 10, 11, 11ए एवं 11बी को सूचना पट्ट एवं जिला के वेबसाईट पर भी नियमित रूप से प्रकाशित किया जा रहा है. साथ ही बताया गया कि दावा-आपत्ति दाखिल करने की आज अंतिम तिथि है. अगर किन्हीं को प्रारूप निर्वाचक सूची पर दावा- आपत्ति देना है तो सोमवार तक ही दाखिल किया जा सकता है. बैठक में बहुजन समाज पार्टी, भारतीय जनता पार्टी, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी, लोक जन शक्ति पार्टी (रामबिलास ), कम्प्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया एवं भाकपा माले के प्रतिनिधि तथा निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी बरारी एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >