सिजुलता में दो बाइक की टक्कर, फेरीवाला गंभीर घायल

सिजुलता में दो बाइक की टक्कर, फेरीवाला गंभीर घायल

सिजुलता में दो बाइक की टक्कर, फेरीवाला गंभीर घायल फोटो कैप्शन (26 आरजेएन 02) घायल फेरीवाला रामचंद्र प्रजापति राजनगर — हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग (एनएच-220) पर सिजुलता स्थित एचपी पेट्रोल पंप के सामने मंगलवार दोपहर दो मोटरसाइकिलों की जोरदार टक्कर में एक वृद्ध फेरीवाला गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान पाटा हेंसल निवासी रामचंद्र प्रजापति (68 वर्ष) के रूप में हुई है.घटना दिन के लगभग साढ़े बारह बजे की बतायी जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार रामचंद्र प्रजापति अपनी टीवीएस हेवी ड्यूटी में पेट्रोल भराने के लिए सिजुलता स्थित एचपी पेट्रोल पंप पहुंचे थे. बताया जाता है कि पेट्रोल पंप की ओर मुड़ने के दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि रामचंद्र प्रजापति सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलावस्था में एम्बुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजनगर पहुंचाया गया. वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन स्थिति गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर रेफर कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >