शादी की नीयत से नाबालिग छात्रा का अपहरण

प्रतिनिधि शंभुगंज. थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी की नियत से नाबालिग छात्रा का अपहरण कर लिये जाने का मामला सामने आया है. घटना के बाद पीड़ित परिजनों ने

प्रतिनिधि शंभुगंज. थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी की नियत से नाबालिग छात्रा का अपहरण कर लिये जाने का मामला सामने आया है. घटना के बाद पीड़ित परिजनों ने थाना पहुंचकर गांव के युवक के विरुद्ध पुलिस से शिकायत करते हुए अपहृत नाबालिग छात्रा को बरामद करने की गुहार लगायी. जानकारी के अनुसार क्षेत्र के एक गांव के नाबालिग छात्रा पढ़ने के लिए निजी कोचिंग गयी थी. जहां से वह पढ़ने के बाद घर वापस नहीं आयी तो परिजनों ने खोजबीन की. पता चला कि रास्ते में ही पूर्व से घात लगाये बैठे गांव के पीयूष कुमार पिता दिलीप तांती के द्वारा शादी करने के नियत से अपहरण कर लिया गया है. जब पीड़ित परिजन पीयूष कुमार के घर पर इसकी शिकायत करते हुए नाबालिग छात्रा को वापस करने की बात कही तो उसके परिजन भी गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने पर उतारू हो गये. थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >