सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की हुई मौत

बेलागंज. गया-पटना एनएच-83 के नेऊरी के समीप एक स्कूटी के धक्के से एक बुजुर्ग व्यक्ति रामचरित्र यादव गंभीर रूप से घायल हो गये. सोमवार की शाम परिजनों ने इलाज

बेलागंज. गया-पटना एनएच-83 के नेऊरी के समीप एक स्कूटी के धक्के से एक बुजुर्ग व्यक्ति रामचरित्र यादव गंभीर रूप से घायल हो गये. सोमवार की शाम परिजनों ने इलाज के लिए बेलागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गया रेफर कर दिया था. परिजनों ने इलाज के लिए गया शहर के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया. मंगलवार की दोपहर बाद इलाज के दौरान मौत हो गयी. इस संबंध में थानाध्यक्ष सदानंद कुमार ने बताया कि पुलिस घटना में शामिल स्कूटी को जब्त कर थाना लायी है. मृतक की पहचान रघुवर बिगहा गांव के रहनेवाले 80 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति रामचरित्र यादव के रूप में की गयी है. परिजनों पोस्टमार्टम करने से अभी तक इन्कार करते नजर आ रहे हैं. परिजनों के लिखित आवेदन पर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >