Sasaram News : ठनका से खेत में काम कर रही दो महिलाओं की मौत, एक जख्मी

दिनारा़ स्थानीय थाना क्षेत्र के धवनियां गांव में शनिवार को दोपहर जोरदार बारिश के बीच ठनका गिरने से खेत में काम कर रही पलामू के दो महिलाओं की मौत

दिनारा़ स्थानीय थाना क्षेत्र के धवनियां गांव में शनिवार को दोपहर जोरदार बारिश के बीच ठनका गिरने से खेत में काम कर रही पलामू के दो महिलाओं की मौत मौके पर हो गयी. जबकि, एक महिला बुरी तरह झुलसकर जख्मी हो गयी है. मृत महिला झारखंड के पलामू जिला के नावां बाजार ग्राम इटको निवासी चंदन भुइयां की 25 वर्षीय पत्नी सबिता देवी तथा लहस भुइयां की पुत्री राजनेती देवी बतायी जाती है. वहीं, जख्मी महिला प्रभा देवी बतायी जा रही है. पता चला है कि पलामू से दो दिन पहले खेतों में रोपनी करने के लिए महिलाएं यहां आयी थीं. घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी. सूचना मिलते ही पुलिस उक्त स्थल पर पहुंच गयी और सभी को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया, जहां डाक्टरों ने दो महिलाओं को मृत घोषित कर दिया. वहीं, एक महिला का इलाज जारी है. इस संबंध में दिनारा थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि मृत दोनों महिलाओं को पोस्टमार्टम कराने हेतु सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया गया. परिजनों के बयान पर यूडी केस दायर किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >