Samastipur News:मंचन की मौत के मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज

Samastipur News:विभूतिपुर : स्थानीय गांव में फंदे से लटक कर नवविवाहित मंचन की संदिग्ध स्थिति में मौत के मामले हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. मंचन की मां बेगूसराय

Samastipur News:विभूतिपुर : स्थानीय गांव में फंदे से लटक कर नवविवाहित मंचन की संदिग्ध स्थिति में मौत के मामले हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. मंचन की मां बेगूसराय जिले के बखरी थाना क्षेत्र के सोनमा वार्ड 10 निवासी मंजू देवी ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है. इसमें अपने दामाद पंकज साह समेत दौलती देवी, अमर साह, बबलू साह, अमर साह की पत्नी को आरोपित किया है. प्राथमिकी में कहा है कि बेटी मंचन की शादी हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार 3 वर्ष पूर्व पंकज साह से हुई थी. लेकिन मंचन के पति दहेज के लिए बराबर प्रताड़ित किया जा रहा था. जिसकी सूचना बेटी व परिवार के अन्य लोगों के साथ साझा करती थी. इसी क्रम में कई बार सामाजिक रूप से पंचायत हुई थी. लेकिन वह बेटी को हमेशा दहेज के लिए मारपीट करता था. 26 अप्रैल की शाम सूचना मिली कि बेटी बीमार है. ससुराल पहुंचे तो अगल-बगल से पूछताछ करने के बाद पता चला कि दामाद और परिवार के अन्य लोगों के सहयोग से उसे जान से मार दिया गया है. उसके घर गयी तो लाश पड़ी हुई थी. लोग घर से फरार थे. थानाध्यक्ष आनंद कश्यप ने बताया है कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस अनुसंधान में जुट गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Krishan mohan pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >