डेंगू को लेकर अलर्ट, सदर अस्पताल में नहीं है चार दिन से जांच किट

Sadar hospital does not have test kit for four days

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर सूबे के अन्य जिलों और कई राज्यों में डेंगू ने दस्तक दे दी है. स्वास्थ्य मुख्यालय ने अलर्ट भी जारी कर दिया है, लेकिन मुजफ्फरपुर जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था फिलहाल तैयार नहीं दिख रही. जिले के सदर अस्पताल में बीते चार दिनों से डेंगू जांच किट खत्म हो गई है. नतीजतन 40 से अधिक मरीजों को जांच के लिए एसकेएमसीएच रेफर किया गया है. ओपीडी में हर दिन दर्जन से ज्यादा मरीज डेंगू जैसे लक्षणों के साथ पहुंच रहे हैं. अस्पताल प्रबंधक प्रवीण कुमार का कहना है कि जांच किट की डिमांड भेज दी गई है और जल्द ही उपलब्ध करा दी जाएगी. फिलहाल जिले के किसी भी स्वास्थ्य संस्थान में जांच किट उपलब्ध नहीं है. निजी अस्पतालों पर निर्भर मरीज जांच सुविधा ठप रहने से मरीजों को निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ रहा है. लेकिन निजी जांच सरकारी रिकॉर्ड में शामिल नहीं होती, जिससे आधिकारिक आंकड़े प्रभावित हो रहे हैं. जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. सुधीर कुमार ने बताया कि फिलहाल जिले में डेंगू का कोई सक्रिय मरीज नहीं मिला है. केवल एक मरीज की पुष्टि एसकेएमसीएच में हुई थी, जिसकी रिपोर्ट स्वास्थ्य मुख्यालय को भेज दी गई है. उन्होंने कहा कि सभी पीएचसी को रोगी कल्याण समिति के फंड से जांच किट खरीदने का निर्देश दिया गया है. साथ ही डेंगू व चिकनगुनिया के खिलाफ प्रचार-प्रसार और जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है. ऐसे करें बचाव दिन में भी सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करें मच्छर भगाने वाली दवा व क्रीम का प्रयोग करें पूरे शरीर को ढंकने वाले कपड़े पहनें घर व कमरे को साफ-सुथरा और हवादार रखें कूलर, एसी, फ्रिज ट्रे, पानी की टंकी या टूटे बर्तनों में पानी न जमने दें जमा पानी पर मिट्टी का तेल डालें

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar dipu

स्वास्थ्य, राजनीति, समाज और समसामयिक विषयों पर दीपू रिपोर्टिंग करते हैं. इन्हें पत्रकारिता में 16 साल का अनुभव है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >