झामुमो संगठन को बूथ स्तर पर बनायें मजबूत : स्पीकर

बिंदापाथर. नाला प्रखंड अंतर्गत खैरा पंचायत में बुधवार को 9 पंचायतों की बूथ कमेटी गठन को लेकर झामुमो की बैठक हुई.

प्रतिनिधि, बिंदापाथर. नाला प्रखंड अंतर्गत खैरा पंचायत में बुधवार को 9 पंचायतों की बूथ कमेटी गठन को लेकर झामुमो की बैठक हुई. बैठक में बतौर मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो उपस्थित थे. इस दौरान बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने, ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क बढ़ाने तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया. विभिन्न पंचायतों से पहुंचे कार्यकर्ताओं को बूथ कमेटी की जिम्मेदारियां सौंपी गयी. संगठन को गांव-गांव तक सक्रिय करने का संकल्प लिया गया. विस अध्यक्ष ने कहा लोकतांत्रिक व्यवस्था में बूथ कमेटी संगठन की सबसे मजबूत कड़ी होती है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाने तथा सरकार की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने की अपील की. कहा कि मजबूत बूथ संगठन से ही क्षेत्र का समग्र विकास संभव है. वहीं खैरा के मुखिया लखीलाल मरांडी ने घोड़ादहा-तुसकूटी सड़क निर्माण को लेकर मांग पत्र सौंपा. इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने समस्याओं के समाधान में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया. मौके पर वासुदेव हांसदा, अशोक महतो, उज्ज्वल भट्टाचार्य, नदियानंद सिंह, जनार्दन भंडारी, विधान गोस्वामी, सौरभ राय सहित पंचायत प्रतिनिधि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >