सिहौल निवासी अंकुश मिश्रा ने पंजाब में बाढ़ पीड़ितों के बीच किया राहत सामग्री वितरित

बाढ़ पीड़ितों के बीच किया राहत सामग्री वितरित

सहरसा . समाजसेवा की मिसाल कायम करते जिले के सिहौल निवासी अंकुश मिश्रा ने अपने साथियों के सहयोग से पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री का वितरण किया. पंजाब इन दिनों भीषण बाढ़ की चपेट में है. जिससे लाखों लोग प्रभावित हुए हैं. लुधियाना के ससराली बांध के टूटने का खतरा मंडरा रहा है. जहां हजारों ग्रामीण अपने घर-परिवार छोड़कर बांध को बचाने में लगे हैं. जिससे लाखों घरों को डूबने से बचाया जा सके. ऐसे कठिन समय में अंकुश मिश्रा व उनकी टीम ने मानवता की सेवा को सर्वोपरि मानते हुए राहत कार्य का दायित्व संभाला है. वितरित सामग्री में भुना चुरा, दालमोट, सरसों तेल, नमक, चीनी, बिस्कुट, बोतलबंद पानी एवं आवश्यक दवाइयां शामिल थी. राहत सामग्री पाकर प्रभावित लोगों के चेहरे पर राहत एवं कृतज्ञता की झलक देखने को मिली. इस सेवा कार्य में विशेष सहयोग देने वाले हरीश कुमार, राकेश, सुनील, प्रभजोत सिंह, संतोष यादव व रोहित कुमार सहित अन्य सहयोगियों का आभार व्यक्त किया. अंकुश मिश्रा ने कहा कि मानवता से बढ़कर कोई धर्म नहीं है. बाढ़ से जूझ रहे हमारे भाई-बहनों की मदद करना हमारा नैतिक कर्तव्य है. हम सब मिलकर इस आपदा को पार कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >