बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव, राहत सामग्री का किया वितरण

बड़ी संख्या में लोग बेघर होकर खुले आसमान के नीचे जीवनयापन करने को मजबूर हैं

सुपौल. युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव लक्ष्मण कुमार झा शुक्रवार को सुपौल विधानसभा क्षेत्र के सदर प्रखंड अंतर्गत बलुआ पंचायत के लालगंज गांव पहुंचे. कोसी नदी के जलस्तर में वृद्धि से गांव की आधी आबादी बाढ़ की चपेट में है. कई घर नदी में समा चुके हैं और बड़ी संख्या में लोग बेघर होकर खुले आसमान के नीचे जीवनयापन करने को मजबूर हैं. ऐसे हालात में श्री झा ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया. इसमें चूड़ा, मुरही, दालमोट, बिस्कुट, मोमबत्ती, माचिस, पानी की बोतल के अलावा प्रत्येक परिवार को नकद एक सौ रुपये की आर्थिक मदद भी दी गई. प्रदेश सचिव ने कहा कि गांव की स्थिति अत्यंत दयनीय है. यहां तक कि आवागमन के सभी रास्ते भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके हैं. उन्होंने मौके से ही कई अधिकारियों और पदाधिकारियों से बात कर तत्काल सड़कों को दुरुस्त कराने और पर्याप्त मात्रा में राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की. उन्होंने कहा कि कोसी क्षेत्र के लोग हर साल बाढ़ की त्रासदी झेलते हैं, लेकिन सरकार केवल घोषणाओं तक सीमित रहती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >