रालोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संजय को बनाया जिलाध्यक्ष

प्रतिनिधि, खगड़िया रालोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने संजय यादव को पार्टी का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया. शुक्रवार को शहर के यशराज होटल के सभागार

प्रतिनिधि, खगड़िया रालोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने संजय यादव को पार्टी का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया. शुक्रवार को शहर के यशराज होटल के सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संजय यादव को मनोनयन पत्र देते हुए संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने की अपेक्षा की है. बताया जाता है कि प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व सांसद प्रिंस राज पासवान, यशराज पासवान ने रालोजपा के स्थापना दिवस के अवसर व रालोजपा के संस्थापक दिवंगत केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद संजय यादव के सैकड़ों समर्थकों के समक्ष मनोनयन की घोषणा की गयी थी. शुक्रवार को मनोनयन पत्र दिया गया. मालूम हो कि संजय यादव हम पार्टी छोड़कर रालोजपा के जिलाध्यक्ष बने है. उनके मनोनयन पर दलित सेना के जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पासवान, डॉ रंजीत पासवान, प्रदेश महासचिव मो मासूम, जिला प्रधान महासचिव अरविंद स्वर्णकार, संजय यादव, कृष्ण कुमार हिटलर, जिला प्रवक्ता रविशंकर झा, जनार्दन यादव, श्याम यादव, बच्चन सदा, सेना, सदर प्रखंड अध्यक्ष मंटू पासवान, मंडल प्रखंड अध्यक्ष चीनी लाल, बबीता देवी, नेपाली दास, रामानंद यादव, बिंदेश्वरी यादव, घनश्याम रजक, उपेंद्र पासवान, नंदकिशोर केशरी, पूर्व प्रमुख संजीव कुमार, पूर्व प्रमुख ग्रीस कुमार आदि ने बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >