प्रखंड क्षेत्र में मोटर चोर गिरोह सक्रिय

भरगामा. प्रखंड क्षेत्र लगातार खेतों से मोटर चोरी का मामला सामने आ रहा है. भरगामा प्रखंड अंतर्गत चरैया पूरब में इन दिनों किसान के खेतों से लगातार पटवन के लिए

भरगामा. प्रखंड क्षेत्र लगातार खेतों से मोटर चोरी का मामला सामने आ रहा है. भरगामा प्रखंड अंतर्गत चरैया पूरब में इन दिनों किसान के खेतों से लगातार पटवन के लिए लगाये गये मोटर की चोरी हो रही है. इसी क्रम में गुरुवार की देर रात सत्यनारायण यादव के पुत्र अनिल यादव के खेत से चोर ने मोटर की चोरी कर ली, जबकि नथन शर्मा के खेत से सेक्शन पाइप व तार की चोरी कर ली गयी. हालांकि स्थानीय ग्रामीणों ने शक के आधार पर बीजल मंडल के पुत्र संजीव मंडल को पकड़ लिया, पूछताछ करने पर नथन मंडल का सेक्शन पाइप व तार चोर की निशानदेही पर ग्रामीणों ने बरामद कर लिया. वहीं ग्रामीण ने इसकी सूचना भरगामा पुलिस को दी, भरगामा पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर चोर संजीव मंडल को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. इधर थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि ग्रामीणों के द्वारा शक के आधार पर एक युवक से सभी विभिन्न बिंदुओं पर पूछताछ जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >