शिक्षिका के गले से हुई थी सोने की चेन की लूट, सप्ताह भर बाद भी पुलिस के हाथ खाली

शिक्षिका के गले से हुई थी सोने की चेन की लूट, सप्ताह भर बाद भी पुलिस के हाथ खाली

बिहारीगंज. बिहारीगंज मुख्य बाजार रेलवे स्टेशन रोड में 17 सितंबर की सुबह लगभग दस बजे बाइक सवार बदमाश शिक्षिका के गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गया था. मामले में पीड़िता हथिऔधा निवासी ने थाने में शिकायत दर्ज करायी थी. इसमें पुलिस को अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है. शिक्षिका स्थानीय कस्तूरबा गांधी विद्यालय में कार्यरत हैं. पीड़ित अलका कुमारी ने बताया कि वह अपनी स्कूटी से लौट रही थी. इस दौरान पंचवटी के समीप सड़क पर बने ठोकर को पार करते समय जैसे ही उनकी स्कूटी की गति धीमी हुई. पीछे से तेज रफ्तार से एक बाइक पर सवार होकर आये दो स्नैचर उनके गले से एक लाख रुपये की कीमत वाले सोने की चेन छीनकर फरार हो गया. इस दौरान वो गिर गयी. उनका गला भी घायल हो गया. बाइक चला रहा बदमाश हेलमेट पहने हुए था, जबकि पीछे बैठा दूसरा बदमाश बिना हेलमेट के था. मुख्य बाजार में दिनदहाड़े हुई इस घटना से एक ओर जहां आम जन सकते में हैं. वहीं दूसरी ओर नवनियुक्त थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह के लिए यह चुनौती से कम नहीं है. थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन के साथ सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GUNJAN THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >