पोखर में डूबने से बोधगया के अधेड़ की हुई मौत

गुरुआ. गुरुआ थाना क्षेत्र के चिलोर गांव में शुक्रवार के शाम पोखर में डूबकर एक वृद्ध व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर हो गयी. मृतक की पहचान 55 वर्षीय कारू मांझी

गुरुआ. गुरुआ थाना क्षेत्र के चिलोर गांव में शुक्रवार के शाम पोखर में डूबकर एक वृद्ध व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर हो गयी. मृतक की पहचान 55 वर्षीय कारू मांझी के रूप में हुई है. कारु मांझी बोधगया थाना क्षेत्र के खरांटी गांव का था. वह चिलोर गांव में अपने रिश्तेदार के घर आया था. इस संबंध में थानाध्यक्ष सरफराज इमाम ने बताया कि पुलिस दल-बल के साथ पहुंचकर शव को बरामद कर अंत्यपरीक्षण के लिए मगध मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया. इधर मौत की घटना पर विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र कुमार यादव, चिलोर पंचायत के मुखिया मंजू देवी व मुखिया पति रामाशीष प्रजापति ने गहरा दुख व्यक्त किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >