ब्रह्मपुरा में ओवरलोड इ- रिक्शा का पिछला चक्का खुला, बस से कुचलने से बचे छह सवारी

Overloaded e-rickshaw rear wheel opened

: बस चालक के इमरजेंसी ब्रेक लगाने से बड़ा हादसा टला : घायल सवारियों का निजी अस्पताल में किया गया इलाज संवाददाता, मुजफ्फरपुर ब्रह्मपुरा थाना के झिटकहियां चौक के समीप एक ओवरलोड इ- रिक्शा का अचानक दाहिने साइड का चक्का खुल गया. जोरदार झटका के साथ इ- रिक्शा में सवार छह सवारी चलती गाड़ी से नीचे गिर गए. इस दौरान बैरिया की ओर से एक सरकारी बस आ रही थी. चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर बड़ा हादसा होने से बचा लिया. वहीं, इ- रिक्शा से सड़क पर गिरकर घायल हुए यात्रियों का निजी अस्पताल में इलाज कराया गया है. घटना को लेकर थाने में शिकायत नहीं दी गयी है. घटना को लेकर प्रत्यक्षदर्शी का कहना था कि इ-रिक्शा में छह लोग सवार थे. चक्का निकलते ही इ-रिक्शा बीच सड़क पर अनियंत्रित हो गई. पीछे दोनों साइड बैठे चार सवारी इ-रिक्शा के दोनों तरफ सड़क पर गिर पड़े. गिरते ही उनके ऊपर बस चढ़ने की नौबत आ गई थी. बस के अचानक रुकने से किसी की जान नहीं गई. लेकिन सभी सवारी हल्की रूप में जख्मी हो गए. जिनका इलाज पास के एक निजी क्लिनिक में कराया गया. सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त इ-रिक्शा को किनारे कराया. स्थानीय लोगों ने बताया कि इ-रिक्शा की हालत काफी जर्जर थी. उस पर क्षमता से अधिक सवारियां बैठी थीं. लोगों ने प्रशासन से सड़कों पर चलने वाले इ-रिक्शा की नियमित जांच की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: CHANDAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >