खूंटी. लीड्स एवं नीड्स संस्था के द्वारा प्रवासी मजदूर परियोजना के तहत पंचायत में काम-धाम महोत्सव सह रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है. जो 26 सितंबर तक चलेगा. जिसमें युवक युवतियों को काम के साथ पढ़ाई तथा सरकारी योजनाओं तक पहुंच को सुविधाजनक बनाकर कौशल विकास के प्रति प्रेरित करना है. इस रोजगार मेला में कल्याण गुरुकुल प्रशिक्षण केन्द्र, आरसेटी बगडु में प्रशिक्षण, जन शिक्षण संस्थान खूंटी एवं मेधावी स्किल यूनिवर्सिटी का सहयोग रहा. कार्यक्रम में विभिन्न काम धाम, ई-श्रम कार्ड, फसल बीमा, आयुष्मान कार्ड, जॉब कार्ड आदि हेतु पंजीकरण भी किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में लीड्स के कार्यकर्ता ग्रेस तिडु, बिनोद राम, बंसत मांझी, संतोष लकड़ा, नंदलाल मांझी, लालिमा देवी, किरन कुमारी, दिलीप आदि ने सहयोग किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
