बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों व तटबंधों का नियमित निरीक्षण करें अधिकारी: डीएम

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों व तटबंधों का नियमित निरीक्षण करें अधिकारी: डीएम

– जिला टास्क फोर्स आपदा व जिला समन्वय समिति की बैठक में कार्यो की समीक्षा कटिहार समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार में सोमवार को जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में सभी विभागों के साथ जिला समन्वय समिति एवं जिला आपदा टास्क फोर्स की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गयी. बैठक में अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन ने बताया कि कटिहार जिला अंतर्गत पुनः गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि देखी जा रही है. जिससे गंगा नदी के किनारे रह रहे आम लोगों को बाढ़ से प्रभावित होने की आशंका जतायी जा रही है. जलस्तर बढ़ने से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति की तैयारी एवं आमजनों को बाढ़ की स्थिति में उपलब्ध कराये जाने वाले सामग्रियों के संबंध में विस्तृत समीक्षा की गयी. डीएम ने सभी जिला टास्क फोर्स (आपदा प्रबंधन) एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े जिले के सभी अंचलाधिकारी, सभी प्रखंड के नोडल पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि कटिहार जिला अंतर्गत पुनः गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि के कारण तटबंधों की सुरक्षा के मद्देनजर नदियों में जलस्तर पर नियमित रूप से नजर बनाये रखें. साथ ही तटबंधों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त संख्या में पदाधिकारियों एवं कर्मियों की तैनाती कराने एवं बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र को लगातार निरीक्षण कराने, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के पीड़ित परिवारों के राहत एवं बचाव के लिए उपयोगी आवश्यक सामग्री यथा पॉलिथीन सीट्स, सरकारी एवं निजी नावों, लाइफ जैकेट मोटर बोट, मोटर एम्बुलेंस आदि पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने, भंडारण में उपलब्ध सामग्री का सत्यापन कराने, विभिन्न प्रखंडों में चिन्हित् बाढ़ राहत शिविर एवं बाढ़ राहत आश्रय स्थल का मरम्मती एवं साफ-सफाई कराते हुए उक्त स्थल पर शुद्ध पेयजल, शौचालय, लाइटिंग आदि सुनिश्चित कराने, पर्याप्त मात्रा में पशु चारा का भंडारण सुनिश्चित कराने तथा संबंधित पदाधिकारियों एवं एसडीआरएफ के टीम को एक्टीव मोड में रहने एवं जीआर संपूर्ति पोर्टल पर लाभुकों की शत-प्रतिशत सत्यापन कराने का निर्देश दिया जीआर राशि प्राप्त करने वालों को चिन्हित करें सिविल सर्जन को सभी प्रकार के आवश्यक दवाईयां यथा क्लोरीन टेबलेट, ओआरएस घोल के पैकेट, हैलोजन टेबलेट, एंटी रेबीज की सुई, एंटीबायोटिक दवाइयां, ब्लीचिंग पाउडर आदि स्टोर में भंडारित कराने तथा सामुदायिक किचन का संचालन आदि का आदेश संबधित पदाधिकारियों को दिया गया. नावों का परिचालन आपदा विभाग के एसओपी के अनुसार तथा नाव पर ओवरलैंडिंग जैसी समस्या उत्पन्न न हो. इनको विशेष ध्यान में रखने का आदेश दिया गया. इसके अलावा डीएम ने अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन को निर्देश दिया कि जिन लोगों को जीआर राशि प्राप्त कर ली गयी है उन्हें चिन्हित कर लेना सुनिश्चित करेंगे. ताकि पुनः जिन लाभुकों को जीआर राशि प्राप्त नहीं हुई है. उन्हें प्राप्त हो सके तथा सभी अंचलाधिकारियों को आदेश दिया गया कि किसान सलाहकार के साथ समीक्षात्मक बैठक करके फसल क्षति से संबंधित सभी प्रकार का प्रतिवेदन तैयार करके जिला मुख्यालय भेजना सुनिश्चित करेंगे. ताकि किसानों को जल्द से जल्द फसल क्षति का लाभ प्राप्त हो सके. समय पर एसआईआर के कार्यों निष्पादन सुनिश्चित करें बैठक में डीएम ने सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि विशेष गहन पुनरीक्षण-2025 से संबंधित चल रहे कार्यों का समय सीमा के अंदर निष्पादन करना सुनिश्चित करेंगे. साथ ही साथ आगामी विधानसभा निर्वाचन 2025 के अंतर्गत सभी कोषांग के नोडल पदाधिकारी को अपने-अपने कोषांग से संबंधित कार्य को प्रारंभ करने का आदेश दिया. समीक्षा बैठक में डीएम के के साथ-साथ अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन, जिला स्थापना उप समाहर्ता, जिला नजारत उप समाहर्ता, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी के साथ अन्य विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी के अतिरिक्त वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जिले के सभी अंचलाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी जुड़े थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >