मुस्लिम समाज ने जयंती पर पैगंबर मोहम्मद साहब को किया याद

पाकुड़. शहर में शुक्रवार को जुलूस निकालकर शुक्रवार को पैगंबर मोहम्मद साहब की जयंती मनाई गयी.

पाकुड़. शहर में शुक्रवार को जुलूस निकालकर शुक्रवार को पैगंबर मोहम्मद साहब की जयंती मनाई गयी. हाथों में झंडा, माथे पर पट्टी बांधे और बैनर लिए लोगों ने जुलूस को शहर के विभिन्न मार्गों में घुमाया और पैगंबर हजरत साहब को याद किया, जहां बूढ़े, बच्चे, जवान, महिला-पुरुष सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. जुलूस शहर के हरिणडांगा बाजार से शुरू होकर विवेकानंद चौक, तांतीपाड़ा, गांधी चौक होते हुए पुनः हरिणडांगा बाजार में आकर समाप्त हो गया. इसके बाद नियाज फातिया पढ़कर प्रसाद का वितरण किया गया. हरिणडांगा मुस्लिम पंचायत ताजियादार हुसैनी मरकज के सचिव हाजी मोहम्मद तनवीर आलम अंसारी ने बताया कि सामाजिक कुरीतियों, गैर बराबरी और नफरत से इंसानी समाज को छुटकारा दिलाने का काम हजरत मोहम्मद साहब ने किया था, जो आज भी सभी के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं. पैगंबर साहब ने जो संदेश दिए हैं अगर उस पर अमल किया जाए तो सामाजिक कुरीतियों को दूर किया जा सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAGHAV MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >