Samastipur News:सम्मानित होते देख उत्कृष्ट शिक्षक बनने को होते हैं अभिप्रेरित : डीपीओ

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्व शिक्षा अभियान जमालुदीन ने कहा कि शिक्षक, समाज के स्वाभाविक प्रेरक अगुआ होते हैं.

Samastipur News: विभूतिपुर : शिक्षक दिवस पर बीआरसी सभागार में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्व शिक्षा अभियान जमालुदीन ने कहा कि शिक्षक, समाज के स्वाभाविक प्रेरक अगुआ होते हैं. वे अपनी मेहनत से राष्ट्र निर्माण की धूरी गढ़ते हैं. उनको सम्मानित होता देख दूसरे शिक्षक भी बेहतर भूमिका निर्वहन को प्रेरित होते हैं. अपने अध्यक्षीय संबोधन में बीइओ मनोज कुमार मिश्र ने शिक्षकीय दायित्व को व्यापक पृष्ठभूमि में समझाया. संचालन राजा राम महतो ने किया. प्रखंड के लेखापाल और इस कार्यक्रम के मुख्य सूत्रधार योगेश कुमार ने कार्यक्रम की प्रासंगिकता पर विस्तार से प्रकाश डाला. समारोह में कक्षा 1 से 5 के लिए उत्कृष्ट शिक्षक के रूप में मध्य विद्यालय नरहन की नीतू कुमारी, कक्षा 6 से 8 के लिए उमवि कर्रख के गौरव कुमार,कक्षा 9 से 10 के लिए उमावि बाज़िदपुर बम्बइया के शिक्षिका श्रुति कुमारी,11 से 12 कक्षा के लिए 2 एसआरजे उवि चकहबीब की कुमारी नीतू सिंह को सम्मानित किया गया है. उत्कृष्ट शिक्षा सेवक के रूप में प्रेमजीत राम को चयनित कर सम्मानित किया गया है. अच्छा कार्य करने वाले समन्वयक राजीव रंजन कल्याणपुर को उत्कृष्ट समन्वयक के सम्मान से सम्मानित किया गया. इनका चयन 5 सदस्यीय चयन कमेटी द्वारा लगभग 15 बिंदुओं की कसौटी के आधार पर किया गया. मौके पर चयन कमेटी के सदस्य रविन्द्र कुमार सिंह, राज कुमार चौधरी, प्रमोद कुमार प्रसाद, प्रियरंजन ठाकुर, रत्नेश कुमार समेत शिक्षक नेता संजीव कुमार, राकेश कुमार, दिलीप कुमार, राजेश,शमशेर अली, विजय कुमार ठाकुर, ललितेश्वर प्रसाद, प्रशांत कुमार, विनय कुमार सिंह, विनय वाजपेई थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >