चार माह से गायब तीन बच्चों की मां प्रेमी के साथ नोएडा में मिली

Mother of the children found with her lover in Noida

चार माह से गायब तीन बच्चों की मां प्रेमी के साथ नोएडा में मिली संवाददाता, मुजफ्फरपुर काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के शिवपुरी मोहल्ले से चार माह से लापता तीन बच्चों की मां को पुलिस ने नोएडा से बरामद कर लिया है. महिला के साथ उसके प्रेमी गौरव कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है, जो उसकी भाभी का भाई है. दोनों यहां से भागने के बाद नोएडा में साथ रह रहे थे. महिला मूल रूप से मधुबनी जिले के बासोपट्टी गांव की रहने वाली है. पिछले तीन साल से अपने तीन बच्चों (16 साल की बेटी और दो बेटे) के साथ शिवपुरी मोहल्ले में किराए के मकान में रह रही थी. उसका पति विदेश कतर में नौकरी करता है. आरोपी प्रेमी अहियापुर के झपहा द्रोणपुर का निवासी है. बीते 28 अप्रैल को महिला के लापता होने के बाद उसके देवर ने काजीमोहम्मदपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. पुलिस उसकी तलाश कर रही थी, तभी उन्हें जानकारी मिली कि महिला नोएडा में अपने प्रेमी के साथ है. सूचना के सत्यापन के बाद एक विशेष टीम को नोएडा भेजा गया, जिसने महिला को बरामद किया और आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया. पुलिस पूछताछ में प्रेमी ने बताया कि महिला उसकी बहन की शादीशुदा ननद है. मुजफ्फरपुर में आने के बाद जनवरी में दोनों के बीच प्यार हो गया और उन्होंने साथ रहने का फैसला कर लिया. अप्रैल के आखिरी हफ्ते में दोनों यहां से भागकर नोएडा चले गए, जहां वे एक साथ रह रहे थे. शनिवार को पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: CHANDAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >