महिलाओं के स्वरोजगार से जुड़ने से पलायन रुका : रामसूर्या

मुरहू नारी शक्ति किसान प्रोड्यूसर कंपनी की सातवीं वार्षिक आमसभा टाउन हॉल खूंटी परिसर में गुरुवार को आयोजित की गयी.

खूंटी. मुरहू नारी शक्ति किसान प्रोड्यूसर कंपनी की सातवीं वार्षिक आमसभा टाउन हॉल खूंटी परिसर में गुरुवार को आयोजित की गयी. आमसभा की शुरुआत विधायक रामसूर्या मुंडा, मत्स्य पदाधिकारी लिपिक बनर्जी, डॉ बसंत कुमार, सिनि ट्रस्ट के सोमनाथ दास के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया. इस अवसर पर विधायक राम सूर्या मुंडा ने आदिवासी महिला सदस्यों को सामूहिक योगदान के लिए सराहना की. कहा कि कृषि तथा ग्रामीण विकास में उनका योगदान सराहनीय है. महिलाएं संस्था से जुड़ कर आत्मनिर्भर बन रही हैं. उन्होंने कहा कि ग्रामीण महिलाएं स्वरोजगार से जुड़ रही हैं, इससे पलायन रुका है. मुरहू नारी शक्ति के अध्यक्ष मोनिका मुंडू ने बताया कि वर्ष 2018 में इसका गठन हुआ था. उत्पादक समूह की संख्या 102 है. उन्होंने कहा कि 2000 किसान महिलाओं को जोड़ने का लक्ष्य है. उन्होंने बताया कि यह कंपनी महिला किसानों को खाद बीज के साथ साथ कृषि यंत्र से लेकर सभी सामग्री उपलब्ध कराती है. महिलाओं को बकरी पालन, मत्स्य पालन एवं मुर्गी पालन योजनाओं से भी जोड़ा जा रहा है. आमसभा मे मौजूद पंचायत प्रतिनिधियों सहित अन्य लोगों ने भी महिलाओं का उत्साह वर्धन करते हुए और बेहतर कार्य करने का मार्गदर्शन दिया. मौके पर मुख्य रूप से मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिव्य स्वरूप, नव भारत जागृति केंद्र के मोहित पूर्ति आदि उपस्थित थे. मंच संचालन शिवांगी दास तथा रेशमा टोप्पो ने किया.

एफपीओ की वार्षिक आमसभा आयोजित

महिल��ओं को बकरी, मत्स्य व मुर्गी पालन योजनाओं से जोड़ा जा रहा

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Satish sharma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >