मेसकौर प्रखंड में शिक्षा विभाग की योजनाओं को समय पर किया जा रहा पूरा

मेसकौर. शिक्षा विभाग के योजनाओं व विभाग के निर्देशों का समय से निबटारा करने में मेसकौर प्रखंड नवादा जिले में अव्वल आ रहा है. बच्चों की इ- शिक्षा कोष से

मेसकौर. शिक्षा विभाग के योजनाओं व विभाग के निर्देशों का समय से निबटारा करने में मेसकौर प्रखंड नवादा जिले में अव्वल आ रहा है. बच्चों की इ- शिक्षा कोष से प्रोग्रेशन का कार्य हो या इंफ्रास्ट्रक्चर की रिपोर्ट सबमिशन, मेसकौर प्रखंड आगे हैं. इतना ही नहीं अन्य गतिविधियों में भी मेसकौर प्रखंड प्रथम स्थान पर है. मेसकौर के शिक्षक बताते हैं कि बीते 16 अप्रैल को नये बीइओ संजय जायसवाल ने पदभार संभाला है. वे मेसकौर में बीसीओ के पद पर पदस्थापित हैं व बीइओ का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं. पदभार संभालते ही उन्होंने प्रधानाध्यापकों की बैठक ली और अपने उद्देश्य व कारर्यशैली से सभी को अवगत करा दिया. बैठक के अगले ही दिन वे विद्यालय संचालन से लेकर शैक्षणिक गतिविधियों को सुदृढ़ करने में जुट गये.

प्रतिदिन करते हैं 2-3 स्कूलों का निरीक्षण:

बीइओ संजय जायसवाल प्रतिदिन 2-3 स्कूलों का औचक निरीक्षण करते हैं. वे स्कूल में काफी समय रूक कर प्रत्येक गतिविधियों पर नजर रखते हैं. जो भी कमी होती है, उस पर सीधे शिक्षकों से चर्चा करते हैं. बीइओ कहते हैं कि शिक्षकों को जो भी समस्या हो सीधे मुझे बताएं. मेरे स्तर से जितना संभव हो सकेगा, निश्चित रूप से पूरा करेंगे. वे कहते हैं कि शिक्षक तनाव मुक्त होकर बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दें. उन्होंने कहा कि स्कूल में सफाईकर्मियों को चार महीने से पारिश्रमिक नहीं मिला था. शिकायत मिलते ही भुगतान कराया. मिडडे मील के लिए स्कूलों को आपूर्ति किये जाने वाले खाद्यान्न में कम वजन की शिकायत थी. इसबार संवेदक को सख्त निर्देश दिया गया कि सही वजन कर खाद्यान्न आपूर्ति करें.

समय से स्कूल पहुंचने लगे शिक्षक:

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने बीते मंगलवार को एक साथ 166 शिक्षकों से स्पष्टीकरण की मांग की़ इसमें ज्यादातर शिक्षक विद्यालय विद्यालय देर से पहुंच रहे थे. हालांकि, बीइओ ने चेतावनी के साथ सभी शिक्षकों को सुधरने का अवसर दिया. इसका असर यह हुआ कि अब ज्यादातर शिक्षक समय से पूर्व विद्यालय पहुंच रहे हैं और समय के बाद विद्यालय से लौट रहे हैं. बच्चों की कम उपस्थिति पर भी बीइओ की नजर है और इसके लिए दोषी बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित हो रहे प्राइवेट स्कूल और उसकी मनमानी पर लगाम लगाने की तैयारी कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VISHAL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >