Motihari : विद्युत विभाग का प्रमंडल स्तरीय मेगा शिविर आज

विद्युत विभाग द्वारा 25 सितंबर को चकिया विद्युत प्रमंडल के सभी ग्यारह प्रखंडों में शिविर लगाया जाएगा.

चकिया. विद्युत विभाग द्वारा 25 सितंबर को चकिया विद्युत प्रमंडल के सभी ग्यारह प्रखंडों में शिविर लगाया जाएगा. इस शिविर में उपभोक्ताओं के स्मार्ट मीटर से संबंधित शिकायत, विपत्र सुधार, विद्युत आपूर्ति, नये विद्युत संबंध, कृषि विद्युत संबंध, गलत रीडिंग, खराब मीटर सहित अन्य समस्या का समाधान किया जाएगा. इसके साथ ही विद्युत विभाग की टीम 125 यूनिट बिजली फ्री को लेकर आ रही किसी भी परेशानी का हल भी मौके पर ही करेगी.उक्त जानकारी देते हुए विद्युत कार्यपालक अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि विभाग द्वारा 26 सितंबर को सब डिवीजन स्तर पर तथा 27 सितंबर को डिविजन स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, जिसमे सरकार की 125 यूनिट बिजली फ्री योजना की जानकारी दी जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By HIMANSHU KUMAR

HIMANSHU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >