सड़क पर डंप बालू व गिट्टी से लोगों को हो रही परेशानी

मधुपुर में सड़क के बीचोंबीच रखा दिया है विनिर्माण सामग्री

मधुपुर. शहर के विभिन्न मोहल्लों में सरकारी व गैर सरकारी योजना समेत आवास निर्माण के लिए मंगाये गये गिट्टी, बालू व ईंट महीनों तक सड़क के बीचोंबीच छोड़ दिया जाता है. इस कारण आये दिन सड़क पर दुर्घटनाएं हो रही है और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. नगर परिषद का भी इस पर कोई ध्यान नहीं है. किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं किये जाने से शहर के प्राय: सभी मोहल्लों में यही स्थिति बनी हुई है. विभिन्न मोहल्लों में निजी आवास के अलावा सरकारी स्तर पर भी सड़क, नाली, भवन आदि का निर्माण किया जा रहा है. बताया जाता है कि कुंडु बंगला, नीमतल्ला रोड, थाना रोड, भेड़वा, नबी बक्श रोड, पथलचपटी, शेखपुरा, कुशमाहा, पंचमंदिर रोड समेत विभिन्न मोहल्लों में सड़क के बीचोंबीच विनिर्माण सामग्री रख दिया गया है, जिस कारण आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है. खासकर स्कूली बच्चों को काफी भय बना रहता है. स्थानीय लोगों ने नप प्रशासन से अविलंब कार्रवाई किये जाने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BALRAM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >