महिमा हत्याकांड में 17 माह बाद भी नहीं हुआ खुलासा, डीआइजी से शिकायत

महिमा हत्याकांड में 17 माह बाद भी नहीं हुआ खुलासा, डीआइजी से शिकायत

: अभियंत्रण सेवा समन्वय समिति की ओर से भेजा गया पत्र : हत्याकांड में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी की है मांग संवाददाता, मुजफ्फरपुर शहर के चर्चित जल संसाधन विभाग की सहायक अभियंता महिमा हत्याकांड (29) की जांच को सदर पुलिस ठंडे बस्ते में डाल दी है. 17 माह बाद भी पुलिस को हत्यारे का कोई सुराग नहीं मिल पाया है. इसको लेकर अभियंत्रण सेवा समन्वय समिति बिहार ने नाराजगी जाहिर की है. समिति की ओर से तिरहुत रेंज के डीआइजी चंदन कुमार कुशवाहा को स्पीड पोस्ट के माध्यम से पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है. ताकि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जा सके. पत्र के माध्यम से डीआइजी से आग्रह किया गया है कि महिमा की हत्या के बाद तत्कालीन एसएसपी ने जांच के लिए एसआइटी का गठन किया था. लेकिन, अब तक आरोपी नहीं पकड़ा गया. केस के आइओ पर अनुसंधान के नाम पर खानापूर्ति करने का आरोप लगाया है. जानकारी हो कि जल संसाधन विभाग की सहायक अभियंता महिमा की हत्या सदर थाना क्षेत्र के प्रजापति नगर मोहल्ला स्थित उनके फ्लैट में 24 फरवरी 2024 की शाम कर दी गयी थी. पुलिस मैनुअल व टेक्निकल इनपुट के आधार पर अनुसंधान कर रही है. पुलिस महिमा के विभाग समेत उसके पुराने एक दर्जन से अधिक दोस्त व सहकर्मी से पूछताछ कर चुकी है. महिमा के मोबाइल की आर्थिक अपराध इकाई पटना की टीम से भी जांच करायी जा चुकी है. लेकिन, उसमें भी ना तो कोई संदिग्ध कॉल और ना ही कोई संदिग्ध व्हाट्सएप चैट मिला था. पुलिस ने केस की जांच को ठंडे बस्ते में डाल दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: CHANDAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >