कोवाली : पतिसाई के वृद्ध का शव बरामद

कोवाली.कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर बोर्ड मिडिल स्कूल के बरामदे में एक वृद्ध की मौत हो गयी. मृतक का नाम संतोष सरदार है. वह हरिणा पंचायत के ग्राम पतिसाई का

कोवाली.

कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर बोर्ड मिडिल स्कूल के बरामदे में एक वृद्ध की मौत हो गयी. मृतक का नाम संतोष सरदार है. वह हरिणा पंचायत के ग्राम पतिसाई का रहने वाला है. जानकारी अनुसार, शनिवार को हल्दीपोखर में साप्ताहिक हाट लगा था. इस दौरान सुबह ही बोर्ड मिडिल स्कूल बरामदे में एक वृद्ध के शव को देखा गया. स्कूल प्रबंधन ने कोवाली पुलिस को शव होने की सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची व शव को उसके पतिसाई स्थित परिजनों के पास भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >