जिले के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में 2752 छात्राओं ने लिया एडमिशन

नये सत्र में 3700 एडमिशन का रखा गया है लक्ष्य संवाददाता, पटना जिले के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में नये सत्र में नामांकन के लिए 3700

नये सत्र में 3700 एडमिशन का रखा गया है लक्ष्य संवाददाता, पटना जिले के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में नये सत्र में नामांकन के लिए 3700 लक्ष्य रखा गया है. जिले के कुल 33 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में अब तक 2752 छात्राओं ने विभिन्न क्लास में एडमिशन लिया है. इसमें टाइप 4 श्रेणी के स्कूलों में कक्षा 9वीं और 11वीं, टाइप वन श्रेणी के स्कूलों में कक्षा छह, टाइप 3 श्रेणी के स्कूलों में कक्षा छह, नौ और 11वीं में कुल 2752 छात्राओं ने एडमिशन लिया है. जिले के कुल 33 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में मई तक 3700 एडमिशन का लक्ष्य रखा गया है. विद्यालय में छात्राओं को आवासीय सुविधा प्रदान की जाती है. सरकारी स्कूलों में 15 मई तक गर्मी की छुट्टी है. गर्मी की छुट्टी के बाद जिले के विभिन्न प्रखंडों के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के प्राधानाध्यापकों को नये सत्र में हुए एडमिशन की सूची जिला शिक्षा कार्यालय भेजने का निर्देश दिया गया है. लक्ष्य के अनुसार जहां सीटें खाली रहेंगी वहां छात्राएं कक्षा के अनुसार खाली सीटों पर एडमिशन के लिए आवेदन दे सकती हैं. कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में बढ़ेगी सीटों की संख्या नये सत्र से जिले के धनरुआ प्रखंड में टाइप 4 श्रेणी के नये विद्यालय की शुरुआत की जायेगी. यहां कक्षा 9वीं से 12वीं की पढ़ाई होगी. छात्राओं की सुविधा के लिए कक्षा छह और 9वीं में एडमिशन के लिये सीटों की संख्या में बढ़ोतरी की जायेगी. टाइप 1 श्रेणी के स्कूलों में 100, टाइप 3 श्रेणी के स्कूलों में 200 और टाइप 4 श्रेणी के स्कूलों में 100 सीटों पर नामांकन लिया जाता है. इस बार टाइप वन और टाइप 4 श्रेणी के स्कूलों में 20 प्रतिशत तक सीटों की संख्या बढ़ायी जायेगी. जिले के विभिन्न प्रखंडों में टाइप 4 श्रेणी के स्कूलों में 415 और टाइप वन श्रेणी में 346 सीटें नये सत्र में खाली होंगी. इसके अलावा सीटों की संख्या बढ़ने पर भी छात्राओं को कक्षा छह और 9वीं में नामांकन कराने में सुविधा होगी. जिले इन प्रखंडों में है कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय प्रखंड- विद्यालय की संख्या अथमलगोला- 1 बख्तियारपुर- 1 बाढ़- 2 बेलछी- 2 बिहटा- 1 विक्रम- 1 दानापुर- 2 दनियावां- 1 धनरुआ- 2 दुल्हिन बाजार- 2 फतुहा- 1 घोषवरी- 1 खुशरुपुर- 2 मनेर- 2 मसौढ़ी- 2 मोकामा- 2 नौबतपुर- 1 पालीगंज- 2 पंडारक- 1 पटना सदर- 1 पुनपुन- 2 संपतचक- 2

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >