स्कूल में डिजिटल क्लास रूम का उदघाटन

त माईकल प्लस टू स्कूल मुरी में बुधवार को पूर्व विधायक सुदेश कुमार महतो ने एडवांस डिजिटल क्लास रुम का उदघाटन किया.

सिल्ली.

संत माईकल प्लस टू स्कूल मुरी में बुधवार को पूर्व विधायक सुदेश कुमार महतो ने एडवांस डिजिटल क्लास रुम का उदघाटन किया. श्री महतो ने कहा कि डिजिटल क्लास रुम बच्चों के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा. इसके माध्यम से बच्चे विषयों को रोचक तरीके से समझ सकेंगे. प्रिंसिपल सीएल प्रजापति ने कहा कि बच्चे विषयों को केवल किताबों से नहीं बल्कि एनिमेशन, वीडियो, थ्रीडी मॉडल, मैप ग्राफ और चित्रों के माध्यम से कठिन टॉपिक को भी आसानी से समझ सकते है. संचालन शिक्षिका मनीषा सिंह ने किया. मौके पर उत्तम कुमार, रवि कुमार, अजय कुमार, लवली कुमारी, सभी शिक्षकगण, अभिभावक व बच्चे उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vishnu giri

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >