ईस्टर पर शहर में निकली क्रिस्ट राजा शांति शोभायात्रा

– भारी संख्या में श्रद्धालु हुए शोभा यात्रा में शामिल -सभी धर्म देते हैं प्रेम और त्याग का संदेश: डीसी -शांति की स्थापना हम सभी की जिम्मेदारी : एसपी नगर

– भारी संख्या में श्रद्धालु हुए शोभा यात्रा में शामिल -सभी धर्म देते हैं प्रेम और त्याग का संदेश: डीसी -शांति की स्थापना हम सभी की जिम्मेदारी : एसपी नगर प्रतिनिधि, पाकुड़. ईस्टर पर्व के अवसर पर मंगलवार को यूनाइटेड क्रिश्चियन फोरम के तत्वावधान में ‘क्रिस्ट राजा शांति शोभायात्रा’ का भव्य आयोजन किया गया. शोभा यात्रा धनुषपुजा स्थित मेथोडिस्ट चर्च से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए जिदातो मिशन ग्राउंड में संपन्न हुई. इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु, चर्च लीडर्स एवं विभिन्न समुदायों के लोग शामिल हुए. कार्यक्रम में उपायुक्त मनीष कुमार, एसपी निधि द्विवेदी, आइटीडीए निदेशक अरुण कुमार एक्का, अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, एसडीओ साइमन मरांडी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी बंसती बाड़ा एवं बीडीओ समीर अल्फ्रेड मुर्मू उपस्थित रहे. कार्यक्रम के दौरान प्रार्थनाएं, मसीही गीत-संगीत एवं बाइबिल वचनों के माध्यम से शांति, प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया गया. देश, राज्य एवं जिले की समृद्धि के साथ विश्व शांति और हिंसा के अंत के लिए विशेष प्रार्थना की गयी. उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि प्रभु यीशु मसीह सहित सभी धर्मों के उपदेश हमें प्रेम, त्याग और सद्भाव की राह दिखाते हैं. संयम, उपवास और आत्मनियंत्रण जैसे सिद्धांत मानव जीवन को संतुलित बनाते हैं. उन्होंने कहा कि पाकुड़ हमेशा आपसी भाईचारे का उदाहरण रहा है, जहां सभी धर्मों के लोग मिलकर त्योहार मनाते हैं. एसपी निधि द्विवेदी ने कहा कि ऐसे आयोजन हमें आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाने और ईश्वर के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं. उन्होंने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में शांति स्थापित करना हम सभी का प्रमुख उद्देश्य होना चाहिए. प्रभु यीशु के बताए प्रेम, करुणा और सद्भाव के मार्ग पर चलकर ही समाज में सकारात्मक बदलाव संभव है. आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष फादर कॉर्नेलियस हेंब्रम, उपाध्यक्ष सिस्टर अमृता एवं रेव. कोनो किस्कू, सचिव रेव. स्टीफन सोरेन, कोषाध्यक्ष रेव. ईमानवेल चित्रकार एवं समाजसेवी रोहित हेंब्रम की अहम भूमिका रही. सचिव रेव. स्टीफन सोरेन ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में प्रेम, शांति और एकता को बढ़ावा देना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanu kumar dutta

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >