Deoghar news : पुण्यतिथि पर याद किये गये झारखंड आंदोलनकारी हराधन मुर्मू

पालोजोरी के असना मोड़ पर झारखंड आंदोलनकारी हराधन मुर्मू के स्मारक स्थल पर उनकी 35वीं पुण्यतिथि मनायी गयी. विधायक व झामुमो नेताओं ने माल्यार्पण किया.

प्रतिनिधि पालोजोरी. झारखंड अलग राज्य निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने वाले व शिबू सोरेन के सहयोगी रहे डुमरिया गांव निवासी हराधन मुर्मू की 35वीं पुण्यतिथि पर झामुमो के नेता व कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद किया. इस अवसर पर असना मोड़ स्थित स्वर्गीय हराधन मुर्मू के स्मारक स्थल पर विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह, झारखंड आंदोलनकारी चिह्नितिकरण आयोग के सदस्य नरसिंह मुर्मू, प्रमुख उषा किरण मरांडी व झामुमो पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर सारठ विधायक ने कहा कि झारखंड राज्य को अलग करने में हराधन मुर्मू जैसे आंदोलनकारियों की अहम भूमिका रही है. उनके बताये रास्ते पर चलकर हम सभी को मिलकर एक बेहतर झारखंड का निर्माण करना है. मौके पर झारखंड आंदोलनकारी आयोग के सदस्य नरसिंह मुर्मू, प्रमुख उषा किरण मरांडी, झामुमो जिला उपाध्यक्ष इश्तियाक मिर्जा, प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल रहीम, युवा मोर्चा के बालेन मुर्मू, झामुमो नेत्री जमीला बीबी, युधिष्ठिर प्रसाद सिंह यादव, इम्तियाज अंसारी, भवेश दास, जिला संगठन सचिव देवेंद्र मुर्मू, प्रखंड सचिव सोना लाल मुर्मू, मुबारक अंसारी सहित अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Uday kant singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >