शिक्षक-कर्मचारी व अधिकारी के लिए ओपीएस लागू करें सरकार

एनएमओपीएस के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर शिक्षक कर्मचारी ने पुरानी पेंशन की मांगों को लेकर उपवास रख कर धरना देते हुए शिक्षक दिवस मनाया.

मधेपुरा. एनएमओपीएस के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर शिक्षक कर्मचारी ने पुरानी पेंशन की मांगों को लेकर उपवास रख कर धरना देते हुए शिक्षक दिवस मनाया. धरना की अध्यक्षता बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष भुवन कुमार व संचालन संजीव कुमार ने किया. उपवास कार्यक्रम को संबोधित करते एनएमओपीएस बिहार के मुख्य संगठन सचिव सह बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार पप्पू ने कहा कि आज देश भर के सभी जिला में नेशनल मोमेंट फोर ओल्ड पेंशन स्कीम के आह्वान पर पुनः पुरानी पेंशन लागू करने हेतु केंद्र व राज्य सरकार को शिक्षक दिवस पर आंदोलन किया जा रहा है. श्री पप्पू ने कहा कि सांसद, विधायक व मंत्री मात्र पांच साल के लिये निर्वाचित होते हैं. उन्हें आजीवन पूर्ण पेंशन व लग्जरी सुविधाएं मिलती हैं, लेकिन 60 वर्ष तक देश व राज्य सरकार के विभिन्न विभागों व कार्यालयों में पदस्थापित होकर अपने दायित्वों का निर्वाह कर समाज की सेवा करने वाले शिक्षकों, कर्मचारियों व अधिकारियों के पेंशन को समाप्त कर दिया गया है. जो घोर अन्याय है. उन्होंने कहा कि लगातार 20 वर्षों से भी अधिक समय से अनवरत शिक्षण कार्य करने वाले नियोजित शिक्षकों को प्रोन्नति नहीं दी गयी है. श्री पप्पू ने स्पष्ट कहा कि सभी कोटि के शिक्षकों को पूर्ण वेतनमान, पुरानी पेंशन, नियोजित शिक्षकों को नियमावली के आलोक में प्रोन्नति देने, विशिष्ट शिक्षकों का वेतन निर्धारण, सेवा निरंतरता सभी विभागों में ठेका, अनुबंध नियोजन मानदेय की प्रणाली को समाप्त कर स्थायी एवं वेतनमान पर नियुक्ति सहित विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन तेज करते हुए 14 सितंबर 2025 को मिलर हाई स्कूल पटना में हक प्राप्ति हेतु शिक्षक कर्मचारियों का महाजुटान व महारैली है. समय रहते सरकार मांगों की पूर्ति करें वरना आगामी विधानसभा चुनाव में इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा. कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला प्रधान सचिव संजय कुमार, विनोद कुमार राम, जयकुमार ज्वाला, रविन्द्र कुमार, सत्येन्द्र कुमार, मो ऐसुर रहमान, कुंजबिहारी सिंह, नीलम कुमारी, रुबी कुमारी, संजय कुमार, मुकेश कुमार, सुनील कुमार, भूपेंद्र यादव, अशोक कुमार, चन्द्रशेखर चंदु, निशांत ठाकुर, जयप्रकाश यादव, रविन्द्र कुमार रवि, अशोक साह, विजय कुमार, लालबहादुर यादव,अजय कुमार, मो सजावुल,पंकज कुमार, रितेश सिन्हा, फुल कुमार,हैदर अली, शैलेन्द्र कुमार, सुजीत कुमार, कृष्ण कुमार सिंह, राजेंद्र प्रसाद भारती,बिन्देश्वरी पासवान, रामाशंकर पासवान, योगेन्द्र रजक, दिलीप कुमार आदि शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Kumar Ashish

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >