फाइनल में गोल्डन एफसी की टीम दो गोल से रही विजयी

जिला लीग फुटबॉल के फाइनल में गोल्डन एफसी चेतना विकास बना चैंपियन

मधुपुर. प्रखंड के गड़िया स्थित पुनीझरी खेल मैदान में जिला फुटबाॅल संघ के तत्वावधान में चल रहे तीन दिवसीय लीग प्रतियोगिता के फाइनल मैच में गोल्डन एफसी चेतना विकास देवघर व रघुनाथपुर टीम के बीच खेला गया. बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए गोल्डन एफसी ने रघुनाथपुर टीम को 2-0 से पराजित कर लीग मैच का चैंपियन बना. इस अवसर पर विजेता व उपविजेता टीम को अतिथियों ने पुरस्कृत किया.वहीं, खिलाड़ियों को जिला संघ की ओर से प्रमाण पत्र भी दिया गया. मौके पर संघ के उपाध्यक्ष आलोक बोस, सचिव विष्णु टुडू, कोषाध्यक्ष राजेश सोरेन, मांझी हडाम समेत दर्जनों खेल प्रेमी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BALRAM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >