Samastipur: स्वच्छता में ही निवास करते हैं भगवान : कुलपति

डॉ राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में कुलपति डॉ पीएस पांडेय की अध्यक्षता में स्वच्छता ही सेवा अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया.

पूसा .डॉ राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में कुलपति डॉ पीएस पांडेय की अध्यक्षता में स्वच्छता ही सेवा अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया. कुलपति, वैज्ञानिक एवं छात्रों ने मुख्य गेट से बैंक चौक होते हुए पार्किंग स्थल तक साफ-सफाई की. कुलपति डॉ पांडेय ने कहा कि स्वच्छता में भगवान का वास होता है. उन्होंने कहा कि सबको अपने आसपास साफ-सफाई रखनी चाहिए. उन्होंने कहा कि गंदगी बीमारियों की जड़ है. निदेशक छात्र कल्याण डॉ रमन त्रिवेदी ने कहा कि विश्वविद्यालय में स्वच्छता का यह अभियान लगातार संचालित होता रहेगा. निदेशक अनुसंधान डॉ एके सिंह, निदेशक शिक्षा डा उमाकांत बेहरा, डॉ राकेश मणि शर्मा, डॉ महेश कुमार, डॉ सीके झा, ईं. मनोज कुमार आदि थे. दूसरी ओर पूसा जिला गंगा समिति के सौजन्य से स्वच्छता ही सेवा के तहत विशेष श्रमदान के संदेश के साथ दक्षिणी हरपुर, बूढ़ी गंडक नदी के जानकी घाट तट पर सफाई की गयी. समिति के जिला परियोजना पदाधिकारी नीरजेश कुमार, अशोक कुमार, बीडीओ रविश कुमार रवि, सरपंच संजय कुमार साह ने श्रमदान कर पौधारोपण किया. नेतृत्व स्वच्छता पर्यवेक्षक पप्पू कुमार ने किया. गोपाल त्रिवेदी, ऋषि कुमार, मनीष कुमार, सुधीर कुमार राम, संजू देवी, गीता देवी, सुमित्रा देवी, पिंकी देवी, ललिता देवी, मंजू देवी, पुनीता देवी आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ranjeet thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >