मधेपुरा. जिला मुख्यालय स्थित झल्लू बाबू सभागार में गुरुवार को अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के मंत्री जनक राम ने जिले के सभी विकास मित्रों के साथ संवाद किया. कार्यक्रम में मंत्री ने अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी. मंत्री ने वंचित योग्य लाभुकों को लाभ दिलाने का निर्देश दिया. साथ ही जन समस्याओं व उनके समाधान के लिए परामर्श प्राप्त किया. बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी व सभी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी , विकास मित्रों के जिला समन्वयक व विकास मित्र उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
