Giridih News: दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू

Giridih News: झामुमो नेता कुंदन पाठक, प्रदीप किस्कू, लोमधा मरांडी, मनोज मुर्मू, सोनू मरांडी, कमलदेव मुर्मू आदि ने विधिवत तौर पर खिलाड़ियों से परिचय लेकर, फीता काटकर व फुटबॉल में किक मारकर खेल का उद्घाटन किया.

गांडेय प्रखंड क्षेत्र के गांडेय पंचायत स्थित धर्मपुर में शनिवार की शाम दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ. मौके पर झामुमो नेता कुंदन पाठक, प्रदीप किस्कू, लोमधा मरांडी, मनोज मुर्मू, सोनू मरांडी, कमलदेव मुर्मू आदि ने विधिवत तौर पर खिलाड़ियों से परिचय लेकर, फीता काटकर व फुटबॉल में किक मारकर खेल का उद्घाटन किया. इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि ऐसे सुदूरवर्ती गांव में इस तरह का बेहतरीन फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन होना कहीं न कहीं आयोजन कर्ताओं की सराहनीय पहल है. ऐसे टूर्नामेंट के आयोजन से क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान होता है. मौके पर मो. सोनू, दासो मुर्मू, टार्जन मरांडी,मो. आरिफ, नरेश किस्कू आदि दर्जनों खेलप्रेमी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >