गिरिडीह-टुंडी रोड पर ताराटांड़ थाना क्षेत्र के बूटबरिया के पास रविवार की देर शाम सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक घायल हो गया. जानकारी के अनुसार गिरिडीह टुंडी रोड पर बूटबरिया के पास सड़क दुर्घटना में बाइक संख्या जेएच 11 वाई 2164 का चालक घायल हो गया. सूचना पर ताराटांड़ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया. समाचार लिखे जाने तक घायल की पहचान नहीं हो पायी थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
