पूर्व मंत्री ने किया मॉल का उदघाटन

चतरा कॉलेज रोड स्थित डीसी ऑफिस के समीप राजारियो मॉल का उदघाटन पूर्व मंत्री सत्यानंद भोगता ने फीता काटकर किया.

चतरा. चतरा कॉलेज रोड स्थित डीसी ऑफिस के समीप राजारियो मॉल का उदघाटन पूर्व मंत्री सत्यानंद भोगता ने फीता काटकर किया. मौके पर पूर्व मंत्री ने कहा कि इस तरह के मॉल खुलने से ग्राहकों को बाजार मिल रहा है. मॉल संचालन मो इमरान ने कहा कि मॉल में ब्रांडेड कपड़े, जूते चप्पल व कॉस्मेटिक सामान उपलब्ध हैं. ग्राहकों को बेहतर सुविधा दी जायेगी. मौके पर विनोद भोगता, मो शेरशाह, सोनू खान, राजेश दास, राकेश सिंह, रिजवान खान, साजिद खान, फैजान खान समेत अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANUJ SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >