बिल्डर पर फ्लैट से खींचकर जानलेवा हमला करने की प्राथमिकी

FIR lodged against builder for dragging him

मिठनपुरा थाना क्षेत्र के मालीघाट स्थित एक अपार्टमेंट की घटना संवाददाता, मुजफ्फरपुर मालीघाट स्थित एक अपार्टमेंट में रहने वाले अभिषेक कुमार ने फ्लैट से खींचकर जानलेवा हमला करने की प्राथमिकी मिठनपुरा थाने में दर्ज करायी है. इसमें अपार्टमेंट के बिल्डर, निदेशक को नामजद आरोपी बनाया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. अभिषेक कुमार ने प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उनका कोर्ट में टाइटल शूट चल रहा है, जो सुनवाई पर आने वाला है. कोर्ट ने बिल्डर को फ्लैट बेचने या किराये पर लगाने से रोक लगा रखा है. फिर, भी फ्लैट संख्या 305 को किराये पर लगाया गया है. बीते 23 सितंबर के दिन में दोनों आरोपी पांच अन्य लोगों के साथ उनके फ्लैट पर आये और उसको 24 घंटे के अंदर में फ्लैट को खाली करने का आदेश दिया गया. खाली नहीं करने पर हत्या करने की धमकी दी गयी. जबरन कमरे से खींच कर पार्किंग एरिया में ले गया. वहां, भी उसके साथ मारपीट किया गया. गार्ड ने पूरे घटनाक्रम को देखा है. मारपीट में जख्मी होने के बाद उसका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: CHANDAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >